मनोरंजन

टाइगर 3: सलमान खान को पाकिस्तान की जेल से भगाने के लिए ऐसे ग्रैंड एंट्री लेंगे शाहरुख खान

Connect News 24

Tiger 3: सलमान खान की फिल्मों को लेकर फैंस में अलग लेवल का क्रेज देखने को मिलता है. इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी. फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है. फैंस ने इस टीजर को भरपूर प्यार दिया है. फिल्म को मनीष शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं. मूवी दिवाली के मौके पर वर्ल्ड वाइड रिलीज होगी. मेकर्स फिल्म को लेकर जबरदस्त प्रमोशन स्ट्रैटेजी अपना रहे हैं. 

इस हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो रोल प्ले करते नजर आएंगे. शाहरुख का ये कैमियो बेहद खास होने वाला है. 

बता दें कि सलमान खान ने शाहरुख की फिल्म पठान में कैमियो रोल किया था. अब टाइगर 3  में शाहरुख का पठान अवतार देखने को मिलेगा. 

शाहरुख खान के कैमियो से जुड़ी डिटेल्स
बता दें कि बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक ऐसी रिपोर्ट्स हैं फिल्म में शाहरुख खान का 25 मिनट का कैमियो होगा. शाहरुख और सलमान को फिर से एक साथ एक्शन करते देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. ऐसी खबरें आई हैं कि शाहरुख और सलमान का ये सीक्वेंस लगभग 7 दिनों तक शूट हुआ है. ये शूटिंग इसी साल मुंबई में अप्रैल के अंत में हुई.

गौरतलब है कि पठान में शाहरुख और सलमान के सीक्वेंस को देखकर फैंस काफी खुश नजर आए थे. अब खबरें हैं कि टाइगर 3 में ये और भी ग्रैंड होने वाला है. इस सीक्वेंस में YRF हेड आदित्य चोपड़ा ने भी डायरेक्टर मनीष की हेल्प की.  इस सीक्वेंस के लिए 3 टॉप एक्शन डायरेक्टर्स ने भी काम किया है.  ये सीन मड आईलैंड में बनाए गए सेट पर फिल्माया गया है और इसे शूट में करने में 30 करोड़ का खर्चा आया है. शाहरुख खान, सलमान को पाकिस्तान जेल से बचाने के लिए लकड़ी की ट्रॉली में ग्रैंड एंट्री लेंगे. ऐसी भी खबरें हैं कि शाहरुख और सलमान जेल से भागने के लिए शोले स्टाइल में मोटरबाइक राइडिंग करते भी दिखेंगे.

हालांकि, इन डिटेल्स को लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- Anil Thadani Birthday: शादीशुदा होने के बाद भी रवीना पर दिल लुटा बैठे थे अनिल, यूं गुलजार हुई थी जिंदगी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button