मनोरंजन

तीसरे दिन ही एडवांस बुकिंग में गिरी टाइगर 3 की कमाई! सेकेंड डे के मुकाबले किया बेहद कम कलेक्शन

Connect News 24

Tiger 3 Box Office Day 3 Advance Booking: लंबे इंतजार के बाद सलमान खान और कैटरीना कैफ की स्पाई थ्रिलर एक्शन पैक्ड फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली पर रिलीज हो गई है. फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और फैंस इसपर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं. ऐसे में फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 44.50 करोड़ रुपए की शानदार ओपेनिंग कर ली है. दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ने धांसू कलेक्शन किया है. वहीं अब तीसरे दिन के एडवांस कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई है.

तीसरे दिन की एडवांस बुकिंग में ‘टाइगर 3’ के कलेक्शन ने दम तोड़ दिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने तीसरे दिन के लिए महज 1,41,282 टिकट बेचे हैं और सिर्फ 3.2 करोड़ रुपए ही कमा पाई है. बता दें कि यह कलेक्शन ‘टाइगर 3’ की पहले और दूसरे दिन के एडवांस बुकिंग कलेक्शन से बेहद कम है. जहां ‘टाइगर 3’ ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 23 करोड़ कमाए थे तो वहीं दूसरे दिन भी 17.48 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब रही थी.


टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है ‘टाइगर 3’
‘टाइगर 3’ टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. इससे पहले ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही है. यशराज स्पाई यूनिवर्स के बैनर तले बनी ‘टाइगर 3’ को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में एक बार फिर सलमान अविनाश सिंह राठौड़ के किरदार में दिखाई दिए हैं.

कैटरीना के टॉवल फाइट पर टिकी निगाहें.
सलमान खान स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ में कैटरीना कैफ बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई दी हैं. फिल्म में उनकी टॉवल फाइट ने लोगों का दिल जीत लिया था. वहीं इमरान हाशमी के विलेन वाला रोल भी लोगों को खूब पसंद आया है. इसके अलावा शाहरुख खान के एक्शन कैमियो ने फिल्म में जान डाल दी है.

ये भी पढ़ें: डेटिंग रूमर्स के बीच Rashmika Mandanna ने Vijay Deverakonda संग सेलिब्रेट की दिवाली! तस्वीरों ने खोल दिया रिलेशनशिप का राज


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button