रामपुर

Tigri Mela Amroha: दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर सात दिन नहीं चलेंगे बड़े वाहन, पुलिस का रूट डायवर्ट प्लान जारी

Connect News 24

Tigri Mela Amroha: Big vehicles will not ply on Delhi-Moradabad highway for seven days, police route divert

मुरादाबाद पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्ट प्लान

विस्तार

तिगरी मेले को लेकर मुरादाबाद यातायात पुलिस ने भी रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से दिल्ली हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। अगले सात दिन तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ की ओर जाने वाले भारी वाहन, ट्रक और बसों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि 23 नवंबर की दोपहर से 29 नवंबर तक भारी वाहनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। दिल्ली रोड पर कार और छोटे वाहन चलते रहेंगे।

इन रास्तों से गुजारे जाएंगे वाहन

  • मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाली रोडवेज की बस, ट्रैक्टर-ट्राॅली, ट्रक टीएमयू कट से अगवानपुर बाइपास से छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, मवाना होते हुए मेरठ की ओर जाएंगे। इसी मार्ग से वाहन वापस आएंगे।
  • मुरादाबाद से दिल्ली, हापुड़, गाजियाबाद की ओर जाने वाली रोडवेज की बसें, ट्रैक्टर-ट्राॅली, ट्रक, बिलारी, संभल, बबराला,नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर जाएंगे। इसी रूट से वाहन वापस भी आएंगे।
  • मुरादाबाद से अमरोहा की ओर जाने वाली बस, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राॅली पाकबड़ा टीएमयू कट से अगवानपुर, बागड़पुर मोड़ से कैलसा रोड होते हुए अमरोहा की ओर जाएंगी।
  • शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन बस, ट्रैक्टर-ट्राॅली, ट्रक, कटरा, जलालपुर, बदायूं, बबराला, नरौरा, डिबाई से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर जाएंगे।
  • बरेली से हापुड़,गाजियाद,दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन बस, ट्रैक्टर-ट्राॅली, ट्रक आंवला, शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, डिबाई, बबराला, बुलंदशहर होते हुए जाएंगे।
  • रामपुर से हापुड़, गाजियाद, दिल्ली की ओर जाने वाले बस, ट्रैक्टर-ट्राॅली, ट्रक शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, डिबाई, बबराला, बुलंदशहर होते हुए जाएंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button