Pilibhit News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने लूटी वाहवाही

पूरनपुर के लक्ष्य डिग्री कॉलेज के बार्षिकोत्सव समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र । स्रो
पूरनपुर। लक्ष्य डिग्री कॉलेज के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।
छात्रा सोनाक्षी, सुनैना, सौम्या, समीक्षा, तान्या ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वेदिका चौहान ने योग नृत्य, आकृति, शालू, निशा ने गायन में भाग लिया। गिद्दा और भांगड़ा नृत्य की प्रस्तुति सराहनीय रही। महाविद्यालय के अध्यक्ष रवि गुप्ता ने महाविद्यालय की उपलब्धि रिपोर्ट प्रस्तुत की। विधायक बाबूराम पासवान, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, रोटरी क्लब के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, हर्ष गुप्ता, मुकेश खंडेलवाल, अशोक खंडेलवाल, हंसराम राठौर, सत्यपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।