Schools

Delhi ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका आज, इसके बाद नहीं मिलेगा चांस

Connect News 24

Delhi Judicial Service Exam 2023 Registration Last Date: दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा यानी दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम 2023 के लिए फॉर्म भरने का आखिरी मौका आज है. अब तक आवेदन न किया हो तो अब अप्लाई कर दें. इसके बाद ये मौका नहीं मिलेगा क्योंकि अप्लाई करने की लास्ट डेट एक बार आगे बढ़ायी जा चुकी है. ऐसे में संभावना कम है कि फिर से ऐसा हो. इसलिए आज यानी 29 नवंबर 2023 दिन बुधवार को ही इस परीक्षा का फॉर्म भर दें.

फीस भरने की लास्ट डेट क्या है

ये भी जान लें कि दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए न केवल आवेदन करने की बल्कि फीस जमा करने की भी लास्ट डेट आज ही है. दोनों ही काम आज ही पूरे कर लें वरना फिर से ये मौका नहीं मिलेगा. पहले फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 22 नवंबर थी.

यहां से भरें फॉर्म

दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम 2023 के लिए आवेदन करने के लिए आपको दिल्ली हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. किसी और माध्यम से आवेदन नहीं होंगे. ऐसा करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – delhihighcourt.nic.in.

कैसा होगा पेपर पैटर्न

डीजेएस प्री परीक्षा का आयोजन 17 दिसंबर 2023 के दिन किया जाएगा. ये ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर होगा जिसमें हर गलत जवाब के लिए 25 परसेंट निगेटिव मार्किंग की जाएगी. जो कैंडिडेट इसे पास करेंगे उन्हें मेन्स एग्जाम देना होगा. मेन्स क्लियर करने वाले इंटरव्यू देंगे. सभी चरण पास करने वाले कैंडिडेट्स का चयन ही अंतिम होगा.

देना होगा इतना शुल्क

जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को आवेदन करने के लिए 1500 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं रिजर्व कैटेगरी यानी एससी, एसटी, पीएच कैटेगरी के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 400 रुपये देने होंगे. परीक्षा से संबंधित अन्य कोई भी जानकारी या लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें. यहां से आपको डिटेल के साथ ही ताजा जानकारियां भी मिल जाएंगी.

यह भी पढ़ें: नर्सरी एडमिशन में पैरेंट्स इंटरव्यू के दौरान किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button