ऑनलाइन व्यापार का विरोध: शाहजहांपुर में व्यापारियों ने किया पुतला दहन, सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

व्यापारियों ने घंटाघर पर फूंका पुतला
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में ऑनलाइन व्यापार के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से जुड़े व्यापारियों ने मंगलवार को घंटाघर पर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया।
घंटाघर पर ऑनलाइन व्यापार के प्रतीकात्मक पुतले के दहन से पहले जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग बढ़ रही है। खुदरा व्यापारी का भविष्य संकट में है। इसके विरोध में प्रांतीय आह्वान पर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जा रहा है। ऑनलाइन ट्रेडिंग से 70 करोड़ लोगों का भविष्य संकट में है। जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग को खत्म कराकर रहेंगे।
ये भी पढ़ें- बेरहम बहू: बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा, गला दबाकर मारने की कोशिश; कैमरे में कैद हुई करतूत