बरेली में दर्दनाक हादसा: दिल्ली हाईवे पर ट्रक ने पीछे से टेंपो को मारी टक्कर, दो बच्चों की मौत

घटनास्थल पर खड़ा ट्रक और टेंपो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे सिमरा गांव के सामने ट्रक ने पीछे से सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे टेंपो में पीछे बैठे दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
जानकारी के मुताबिक सवारियों से भरा टेंपो फरीदपुर से मीरानपुर कटरा जा रहा था। रास्ते में सिमरा गांव के सामने चालक ने सवारियां बैठाने के लिए टेंपो रोका था। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो में पीछे बैठे दोनों बच्चे सड़क पर गिर गए। ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- UP: धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी देने के आरोपी अनस को मिली जमानत; सोशल मीडिया पर लिखा था ये मैसेज