पीलीभीत

Pilibhit: पुलिस चौकी के पास ठेकेदार की कार से ढाई लाख रुपये किए पार, बाइक सवारों ने दिनदहाड़ की वारदात

Connect News 24

miscreants stole a bag full of cash from the contractor car in pilibhit

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में असम पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर जल निगम के ठेकेदार की कार से बाइक सवार बदमाश ढाई लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवकों ने कार के बोनट पर लुब्रिकेंट ऑयल डालकर उन्हें ऑयल निकलने की बात कही, जिसके बाद जैसे ही वह गाड़ी से उतरे बाइक सवार कार में रखा रुपयों भरा बैग लेकर भाग गए। 

हापुड़ के रहने वाले ठेकेदार सीताराम पीलीभीत जिले में जल निगम में ठेकेदारी करते हैं। इसी सिलसिले में बृहस्पतिवार को वह माधोटांडा में हो रहे काम को देखकर शहर होते हुए जहानाबाद जा रहे थे। कार में उनके साथ ड्राइवर धर्मेद्र कुमार व जल निगम के असिस्टेंट इंजीनियर अशोक कुमार भी साथ थे। 

ये भी पढ़ें- Badaun: कांवड़ियों के वेश में लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार, तीन तमंचे, 37 हजार रुपये और बाइक बरामद

उनकी कार शहर के मंडी समिति के पास पहुंची थी, तभी बाइक सवार दो युवकों ने कार पर लुब्रिकेंट ऑयल डालकर कार से लुब्रिकेंट निकलने की बात कही। इसके बाद कार सवार ठेकेदार व असिटेंट इंजीनियर कार से नीचे उतरे। कार में आई कमी को देखने लगे। इसी बीच बाइक पर सवार एक युवक ने कार में रखे बैग को उठा लिया और भाग गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button