Schools

​UGC NET 2023 परीक्षा की आंसर की जल्द होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

Connect News 24

UGC NET Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से तय समय पर यूजीसी नेट एग्जाम 2023 (UGC NET Exam 2023) की आंसर की जारी कर दी जाएगी. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी नेट की प्रोविजनल आंसर की यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी. जहां से उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर सकेंगे. इसके अलावा उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

चरण 2 की परीक्षा 19, 20, 21 और 22 जून, 2023 को आयोजित की गई थी. प्रोविजनल आंसर की (Provisional Answer Key) जारी होने के साथ ही आपत्ति विंडो भी खुल जाएगी. आंसर की पर आपत्तियां उठाने के लिए एजेंसी 2-3 दिनों की अवधि प्रदान करेगी. आपत्ति उठाए जाने वाले प्रत्येक सवाल के लिए उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करना होगा. अभ्यर्थी ध्यान दें कि एक बार आपत्ति विंडो बंद होने के बाद रिजल्ट, फाइनल आंसर की के साथ ही जारी कर दी जाएगी.

UGC NET Answer Key 2023: यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन क्यों 

ये एक राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षा है जो भारतीय विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर व जूनियर रिसर्च फेलो के पद के लिए पात्रता मापती है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं. 

UGC NET Answer Key 2023: यूजीसी नेट 2023 फाइनल आंसर की ऐसे करें डाउनलोड

  • स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर उपलब्ध यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2023 लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: फिर अभ्यर्थी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
  • स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार की आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी.
  • स्टेप 5: अब उम्मीदवार आंसर की चेक करें और पेज को डाउनलोड करें.
  • स्टेप 6: अंत में उम्मीदवार आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें.

 यह भी पढ़ें- ​Maharashtra Jobs 2023: महाराष्ट्र में निकली हजारों पद पर भर्ती, ग्रेजुएटस जल्द करें आवेदन, 81 हजार मिलेगी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button