Schools

​CUET UG की आंसर की बेहद जल्द होगी जारी, इन स्टेप्स की मदद से कर पाएंगे चेक

Connect News 24

CUET UG Answer Key Out Soon:  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट की आंसर की जारी कर देगा. इस साल प्रवेश परीक्षा मई-जून में आयोजित की गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आंसर की के साथ-साथ उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाएं और प्रश्न पत्र साझा किए जाएंगे. CUET UG की उत्तर कुंजी cuet.samarth.ac.in पर जारी की जाएगी. आंसर देखने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की सहायता ले सकते हैं.

 

एनटीए पहले प्रत्येक विषय की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी करेगा. उसके बाद उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न शुल्क के भुगतान पर अपनी प्रतिक्रिया भेजने के लिए कहा जाएगा. एनटीए उम्मीदवारों की तरफ से भेजी गई आपत्तियों की समीक्षा करेगा जिसके बाद अंतिम आंसर की और परिणाम तैयार किया जाएगा. प्रवेश परीक्षा कई पालियों और दिनों में आयोजित की गई थी. एनटीए से सभी दिनों और पालियों की आंसर की एक साथ प्रकाशित करने की उम्मीद है.

​CUET UG Answer Key: किस लिए होता है अयोजन 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट का आयोजन देश भर के विभिन्न सरकारी विश्वविद्यालय, प्राइवेट विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए किया जाता है. इसके अलावा एनटीए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट का भी आयोजन करता है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

​CUET UG Answer Key: किस तरह चेक कर सकेंगे आंसर की

  • स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक साइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: अब उम्मीदवार आंसर की टैब पर जाएं.
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें और लॉगिन करें.
  • स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार CUET उत्तर कुंजी/प्रश्न पत्र/रिकॉर्ड किए गए उत्तरों को चेक करें
  • स्टेप 5: अब उम्मीदवार आंसर की डाउनलोड करें.
  • स्टेप 6: अंत में उम्मीदवार आंसर की का प्रिंट आउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- ​UGC NET 2023 परीक्षा की आंसर की जल्द होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button