शाहजहाँपुर

वैश्य समाज की राजनीति में भागीदारी कम होने से बढ़ा उत्पीड़न : उमेश

Connect News 24

शाहजहांपुर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय महामंत्री / उप्र प्रभारी उमेश अग्रवाल ने कहा कि राजनीति में वैश्य समाज की भागीदारी काफी कम हुई है। इसीलिए उत्पीड़न बढ़ा है। जबकि इस समाज का सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के लिए समाज के लोगों का आह्वान किया।

खत्री धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में उमेश अग्रवाल ने कहा कि 10 दिसंबर को लखनऊ में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन संकल्प रैली का आयोजन करने जा रहा है। इसमें राजनीति में भागीदारी बढ़ाए जाने का संकल्प लिया जाएगा।

बोले-प्रदेश में सिर्फ दो सांसद, एक कैबिनेट मंत्री व राज्यमंत्री वैश्य समाज से हैं। जबकि सरकार बनाने में समाज का योगदान 20 प्रतिशत है। उन्होंने सरकार द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती पर अवकाश निरस्त किए जाने पर नाराजगी जताते हुए इसे पुन: बहाल करने की मांग की। साथ ही अमेठी में वैश्य समाज के युवक की हत्या, अयोध्या में फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाने को समाज के उत्पीड़न का उदाहरण बताया।

इससे पहले धर्मशाला में बैठक हुई। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री/जोन प्रभारी भारत भूषण गुप्ता, प्रदेश महामंत्री व एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, युवा प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष नीतू गुप्ता, वेदप्रकाश गुप्ता, अनिल गुप्ता, सचिन बाथम, ज्योति गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button