पीलीभीत

उपचुनाव : तीन ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Tue, 22 Aug 2023 11:59 PM IST

अमरिया। विकास खंड कार्यालय में मंगलवार को ग्राम पंचायत उपचुनाव के लिए रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्र जमा किए गए। ब्लॉक क्षेत्र की सात ग्राम पंचायतों चठिया भैसहा, बगनेरा बगनेरी, भरतपुर, उल्करी ढकिया, जगरोली आशा, कैमोर, हरदासपुर में रिक्त नौ ग्राम पंचायत सदस्य पदों में से तीन पर एक-एक ही नामांकनपत्र दाखिल हुए।

ग्राम पंचायत बगनेरा बगनेरी से अनारक्षित सीट वार्ड नंबर सात पर बलविंदर सिंह और ग्राम पंचायत चठिया भैसहा से अनारक्षित सीट वार्ड नंबर छह में युगेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत कैमोर से महिला सीट वार्ड नंबर एक गोमती देवी के सदस्य पद के लिए एक-एक नामांकन होने से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। गांव भरतपुर में दो, उल्करी ढकिया में दो, जगरोली आशा में एक, हरदासपुर में एक ग्राम पंचायत सदस्य पद पर कोई नामांकन नहीं हुआ है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button