शाहजहाँपुर

UP : डसने के बाद फन फैला कर बैठ गया सांप, आधे घंटे तक किसान को झोपड़ी से निकलने न दिया, मौत

Connect News 24

farmer died due to snake bite in shahjahanpur

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : istock

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में सर्पदंश के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मिर्जापुर थाने के बहेरिया गांव निवासी किसान रामभजन (65) को सांप ने डस लिया। सांप डसने के बाद आधे घंटे तक तख्त के पास बैठा रहा। उसके जाने के बाद रामभजन घर गए। फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

शुक्रवार को रामभजन अपने खेत में झोपड़ी में लेटे थे। तभी छप्पर से सांप गिरा और उनके दायें हाथ में डस लिया। सांप के काटने पर रामभजन ने जोर से हाथ को झटका। इसके बाद सांप झोपड़ी के गेट पर फन फैला कर बैठ गया। 30 मिनट तक सांप बैठा रहा। उसके हटने के बाद रामभजन घर गए। उन्होंने परिवार के लोगों को बताया। 

ये भी पढ़ें- चार साल की बेटी की हत्या: बेरहम मां ने अपने हाथों से घोंटा गला, बोली- ससुरालियों को फंसाना चाहती थी

परिजन आनन-फानन उन्हें लेकर फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना था कि सांप के डसने के बाद रामभजन अगर तुरंत ही घर पहुंच जाते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।  


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button