रामपुर

यूपी बोर्ड : जल्द जारी होगी परीक्षा केंद्रों की सूची

Connect News 24

रामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां चल रही हैं। जिला स्तर से परीक्षा केंद्रों की सूची पोर्टल पर भेजे जाने के बाद अब केंद्र निर्धारण के लिए तैयारी शुरू हो चुकी हैं। बोर्ड की ओर से दीपावली के बाद सूची जारी किए जाने की संभावना है। जिसके बाद तय किए केंद्रों पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।

यूपी बोर्ड 2024 की परीक्षा फरवरी में प्रस्तावित है। बोर्ड अपनी समय सारणी के अनुसार इस माह परीक्षा के केंद्रों की सूची जारी कर देगा। इसके लिए जिले से 200 से अधिक कॉलेजों का डेटा बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। जिला स्तरीय कमेटी की ओर से सत्यापन के बाद कॉलेज का डेटा पोर्टल पर भेजा गया है। इन्हीं में से परीक्षा केंद्र तय होने हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने बताया इस सप्ताह बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर सकता है। जिस पर आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल होगी।

पिछली बार 74 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

2022-23 के सत्र में 74 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा कराई गई थी। जिसमें 48 हजार छात्र छात्राएं शामिल हुए थे। इस बार 47 हजार परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे। इस बार परीक्षा केंद्रों की स्कूलों से दूरी बढ़ा दी गई है। ऐसे में परीक्षा केंद्रों की संख्या में बदलाव हो सकता है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button