शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पटाखों से झुलसने वाले मरीजों के लिए बर्न वार्ड तैयार

Connect News 24

Burn ward ready for patients burnt by firecrackers

शाहजहांपुर में पटाखों की दुकान का निरीक्षण करते एफएसओ डॉ.बीडी पटेल। स्रोत-स्वयं

शाहजहांपुर। दिवाली पर पटाखों से झुलसने वाले मरीजों के लिए जिला अस्पताल में 24 बेड का इंतजाम किया गया है। सांस के मरीजों के लिए भी बेड आरक्षित किए गए हैं। उनके लिए ऑक्सीजन, दवाओं की व्यवस्था भी कर ली गई है। अस्पताल में नेत्र सर्जन, सर्जन और स्टाफ की ड्यूटी भी लगाई गई है।

दिवाली पर स्वास्थ्य आपातकाल के लिए विभाग ने तैयारी कर ली है। इमरजेंसी में 12 बेड की बर्न वार्ड बनाया गया है जहां पर गंभीर मरीजों का उपचार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वार्डों में महिला और पुरुषों के लिए छह-छह बेड अलग से पड़े हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि डॉक्टर और स्टाफ को ड्यूटी नहीं छोड़ने के लिए निर्देशित किया गया।

पटाखों के धुएं से बचाव करें सांस के रोगी : सांस के राेगियों को धुएं से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पटाखे का धुआं उनके लिए मुसीबत बन सकता है। घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाकर रखें।

तेज आवाज से कानों को बचाएं : पटाखों को जलाते समय अपने कानों का विशेष ध्यान रखें। तेज आवाज के चलते कानाें पर प्रभाव पड़ता है। सुतली बम में आग लगाने के बाद काफी दूर खड़े हों, जिससे कानों पर अधिक फर्क नहीं पड़े। कान बंद कर लें या रुई भी कानों में लगा सकते हैं।

नेत्र परीक्षण अधिकारी दिनेश सक्सेना ने बताया कि दिवाली पर आंखों में कण जाने पर रोशनी जाने का डर बना रहता है। पटाखे जलाते समय आंखों को सुरक्षित कर लें। कोई कण जाने पर उसे रगड़े नहीं, बल्कि आंख को साफ पानी से धो लें।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button