शाहजहाँपुर

UP: भाजपा विधायक के करीबों ने बुलडोजर से उखाड़ा निर्माणाधीन हाईवे, पीडब्ल्यूडी मंत्री ने किया था उद्घाटन

Connect News 24

BJP MLA relatives damaged under construction highway with bulldozer in shahjahanpur

निर्माणाधीन हाईवे किया खराब
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में स्टेट हाईवे घोषित हुए पुवायां-दातागंज मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान तैयार करीब पांच सौ मीटर हिस्सा कटरा के भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह के करीबियों ने जेसीबी मशीन से उखाड़ दिया। वनखंडी पुलिया से नवादा मोड़ तक सड़क उखाड़े जाने पर निर्माण करा रही कंपनी के मालिक ने विधायक प्रतिनिधि जगवीर और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ जैतीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं विधायक ने निर्माण कंपनी पर ही षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।

स्टेट हाईवे संख्या-126 के सात किलोमीटर के हिस्से में मैसर्स शकुंतला सिंह फर्म चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य कर रही है। गोरखपुर निवासी फर्म मालिक रमेश सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि एक विधायक के लोगों ने पिछले कई महीने से इस शासकीय निर्माण कार्य में बार-बार बाधा डाली है। कर्मचारियों से मारपीट की गई है। अब अपने को विधायक का प्रतिनिधि बताने वाला जगवीर सिंह दो अक्तूबर की रात नौ बजे हथियारबंद लोगों के साथ पहुंचा और स्टाफ व काम कर रहे कर्मचारियों को पीटकर भगा दिया। मशीनें और प्लांट हटाकर ले जाने के लिए धमकाते हुए सड़क उखाड़ दी। 

लोग बता रहे कमीशन का खेल  

स्टेट हाईवे की जिस सड़क के चौड़ीकरण का उद्घाटन लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 13 फरवरी को किया था, उसी को खोद डालने से जिले की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगा है। लोग सोशल मीडिया पर कमीशन को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button