शाहजहाँपुर
खेतों में सेटेलाइट से रखी जा रही नजर: पराली जलाने वाले किसानों की अब खैर नहीं, अफसर भी इलाकों का कर रहे दौरा

Stubble Burning
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शाहजहांपुर जिले में पराली जलाने की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को जलालाबाद में दो व तिलहर के सरखंडा गांव में पराली जलाने की सूचना पर अधिकारी दौड़ पड़े। हालांकि, सरखंडा में कूड़ा जलते हुए मिला है। खेतों में पराली जलने से रोकने के लिए अधिकारी लगातार दौरा कर रहे हैं।वहीं अधिकारी घटनाएं रोकने के लिए किसानों को जागरूक करने के साथ ही नए उपाय अपनाए रहे हैं।