UP News: दो दिन निरस्त रहेंगी 20 ट्रेनें, तीन ट्रेनें चार घंटे तक देरी से चलेंगी; बुधवार से होगा सुधार

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
शाहजहांपुर के बंथरा स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन के अलावा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और कमीशनिंग का काम शुक्रवार से शुरू हो गया। शनिवार से मंगलवार तक इसका असर ट्रेनों के संचालन पर रहेगा। प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग के चलते बरेली होकर गुजरने वाली 20 ट्रेनें शनिवार और रविवार को निरस्त रहेंगी। सोमवार और मंगलवार को भी आठ ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। इस दौरान तीन ट्रेनों को चार घंटे तक देरी से और छह ट्रेनों को रूट बदल कर चलाया जाएगा।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
– लखनऊ जंक्शन से 13 और 14 मई को 15011 लखनऊ जंक्शन-चंडीगढ़ एक्सप्रेस।
– चंडीगढ़ से 14 और 15 मई को 15012 चंडीगढ़-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस।
– लखनऊ जंक्शन से 14 को 12583 लखनऊ जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस।
– आनंद विहार टर्मिनस से 14 मई 12584 आनंद विहार टर्मिनस-लखनऊ जं. एक्सप्रेस।
– लखनऊ जंक्शन से 13 से 15 मई तक 22453 लखनऊ जंक्शन-मेरठ सिटी एक्सप्रेस।
– मेरठ सिटी से 13 से 16 मई तक 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस।
– बनारस से 13 और 14 मई को 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस।
– देहरादून से 14 और 15 मई को 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस।
– बनारस से 13 और 14 मई को 15127 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस।
– नई दिल्ली से 14 और 15 मई को 15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस।
– बनमंखी से 13 से 16 मई तक 14617 बनमंखी-अमृतसर एक्सप्रेस।
– अमृतसर से 13 और 14 मई को 14618 अमृतसर-बनमंखी एक्सप्रेस।
– सहरसा से 14 मई को 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– अमृतसर से 13 मई को 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।



