UP News: साथियों के साथ मिलकर दामाद ने दिनदहाड़े ससुर को मारीं तीन गोलियां, बुलेट और तमंचे छोड़कर फरार

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के उद्यैती थाना क्षेत्र में शुक्रवार को खितौरा के पास युवक ने साथियों के साथ मिलकर बाजार से लौट रहे अपने ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया। तीनों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां दागीं। ससुर के तीन गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर घायल होकर बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इसके बाद तीनों हमलावर अपनी बुलेट बाइक और दो तमंचे मौके पर छोड़कर भाग गए। घायल को बरेली के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
गांव रहेटनी निवासी 52 वर्षीय दिनेश की बेटी वंदना ने करीब 13 साल पहले फतेहगढ़ के मुरैना मऊ निवासी सुधीर से प्रेम विवाह किया था। बताया गया है कि कुछ साल बाद वंदना और सुधीर के बीच झगड़ा हो गया था। इससे वंदना अपने दो बच्चों को लेकर मायके आ गई।
ये भी पढ़ें- Shahjahanpur Accident: पति-पत्नी, दो बेटों समेत पांच की मौत; शवों के पास बिलख रही थी मासूम आराध्या
वंदना ने पति सुधीर और उसके घरवालों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया था। सुधीर लगातार वंदना को वापस बुलाने की मांग कर रहा था। जब वंदना नहीं आई तो उसने अपने दोनों बच्चे देने को कहा, लेकिन वंदना और उसके परिवार वालों ने बच्चों को देने से भी मना कर दिया। इससे सुधीर नाराज चल रहा था।