शाहजहाँपुर

Shahjahanpur Accident: पति-पत्नी, दो बेटों समेत पांच की मौत; शवों के पास बिलख रही थी मासूम आराध्या

Connect News 24

Five Killed In Road Accident On Shahjahanpur Hardoi Highway

मृतक रघुवीर, उसके दोनों बेटे और साली जूली के फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में हाईवे पर हुए सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हरदोई-शाहजहांपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पति-पत्नी, दो बेटों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। एक साल की बच्ची को मामूली चोटें आई हैं। ये सभी एक ही बाइक पर सवार थे।  

जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी रघुवीर (30), पत्नी ज्योति (25), बेटा कृष्णा (पांच), बेटा अभि (तीन), साली जूली (35), उसकी बेटी आराध्या (एक साल) के साथ हरदोई के थाना शाहबाद के दलेलनगर में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जूली तिलहर थाना क्षेत्र के गांव सिउरा की रहने वाली थी। 

संबंधित खबर- Shahjahanpur Accident : वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत पांच की मौत, एक साल की बच्ची घायल

तड़के करीब 4:30 बजे हुआ हादसा 

शादी समारोह के बाद शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे एक बाइक पर सवार होकर सभी घर की ओर चल दिए थे। करीब 4:30 बजे सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर के पास हाईवे पर बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में रघुवीर, ज्योति, कृष्णा, अभि व जूली की मौके पर मौत हो गई थी। सभी के सिर पर गंभीर चोटें आई है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button