बरेली

UP Nikay Chunav: बरेली में तीन सौ संवेदनशील मतदान स्थलों पर रहेगा कड़ा पहरा, 31 केंद्रों पर ड्रोन से निगरानी

Connect News 24

strict security arrangements at 300 sensitive polling booths in Bareilly

निकाय चुनाव।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बरेली जिले में नगर निकाय चुनाव में अबकी बार तीन सौ मतदान केंद्र संवेदनशील सूची में दर्ज किए गए हैं। यहां मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। अति संवेदनशील प्लस (एचएस) श्रेणी में दर्ज 31 मतदान केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि सभी सामान्य या संवेदनशील सभी केंद्रों पर आयोग के निर्देशानुसार सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस फोर्स के साथ जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट निगरानी करते रहेंगे। उड़नदस्ता भी औचक निरीक्षण करेगा। 

 

UP Nikay Chunav: बरेली में चुनाव प्रचार थमा, बुधवार को पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना; 11 मई को मतदान

साथ ही, उच्चाधिकारियों समेत चुनाव प्रेक्षक भी केंद्रों की व्यवस्था परखने के लिए केंद्रों मुआयना करते रहेंगे। अति संवेदनशील प्लस केंद्र पर आधा सेक्शन उपनिरीक्षक, कांस्टेबल, होमगार्ड समेत करीब तीन दर्जन पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। वीडियो कैमरा समेत ड्रोन से निगरानी होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button