बरेली

UP Nikay Chunav: बरेली में स्मार्ट सिटी के अधूरे काम लोगों को कर रहे परेशान, बनेंगे चुनावी मुद्दा

Connect News 24

incomplete works of smart city are troubling the people in bareilly

पुराने बस अड्डे के पास लगता है जाम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में निकाय चुनाव के लिए मतदान में ज्यादा समय नहीं बचा है। इससे पहले स्मार्ट सिटी समेत विभिन्न मुद्दे भी चर्चा में आने लगे हैं। इधर प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं, दूसरी ओर स्मार्ट सिटी के अधूरे काम और खोद कर डाली गईं सड़कें लोगों को परेशान कर रही हैं। ये मुद्दे प्रत्याशियों के सामने भी आने लगे हैं। चुनाव से पहले स्मार्ट सिटी को लेकर बहस और तेज होने की उम्मीद है।

पुराना बस अड्डे का जाम कर रहा परेशान

पुराना बस अड्डे पर लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। सिकलापुर चौराहा से नावल्टी चौराहा तक फुटपाथ खोद कर डाल दिए गए हैं। घने इस इलाके में दिन भर जाम लगने से दुकानदारों का व्यापार चौपट हो रहा है। सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण ने समस्या को और बढ़ा दिया है। जरूरी होने पर भी लोग इस रोड पर जाने से कतराते हैं।

स्काई वॉक का अधूरा काम

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्काई वॉक का काम अधूरा पड़ा है। पटेल चौक, कुतुबखाना, चौकी चौराहा, नगर निगम रोड पर अधूरा काम परेशानी बढ़ा रहा है। सड़क पर मिट्टी के ढेर से धूल के गुबार उड़ते हैं। जगह-जगह गड्ढे खोद कर छोड़ दिए गए हैं। काम काफी दिनों से ठप है। इस स्थिति को लेकर लोगों के मन में टीस सी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button