शाहजहाँपुर

UP Nikay Chunav: शाहजहांपुर में भाजपा ने सात बागी नेताओं पर की कार्रवाई, पार्टी से किया निष्कासित

Connect News 24

BJP expelled seven rebel leaders from the party in Shahjahanpur

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

शाहजहांपुर में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने या फिर दूसरे प्रत्याशियों की मदद करने पर भाजपा ने सात पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें एक निवर्तमान पालिकाध्यक्ष और एक निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष भी शामिल हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सातों बागी नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने और अधिकृत प्रत्याशियों को चुनाव हराने के लिए खुद अथवा अपने परिवार के सदस्यों को चुनाव लड़ाने वाले पार्टी के पदाधिकारियों को छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। 

उन्होंने बताया कि जलालाबाद नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष मनेंद्र गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा गंगाराम मिश्रा, अल्हागंज नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश वर्मा, बंडा के मंडल महामंत्री भूषण वीर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अच्युतानंद पांडेय, कार्यकर्ता विनय सिंह और आदित्य सिंह को निष्कासित किया गया है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button