शाहजहाँपुर

UP Nikay Chunav: शाहजहांपुर के बंडा में पहली बार होने जा रहा नगर पंचायत चुनाव, जानिए इस सीट का हाल

Connect News 24

Nagar Panchayat elections to be held for the first time in Banda

यूपी नगर निकाय चुनाव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में नगर पंचायत बनने के बाद पहली बार बंडा में अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है। टिकट की घोषणा होने के साथ ही इस सीट पर भाजपा बगावत से जूझ रही है। भाजपा के दो पुराने कार्यकर्ता प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। वहीं सपा के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में पूरा जोर लगा रहे हैं।

बंडा को दिसंबर, 2019 में नगर पंचायत का दर्जा मिला था। इसके बाद से ही कई लोग चुनाव की तैयारी करने लगे थे। अनारक्षित सीट होने के कारण सबसे ज्यादा टिकट के दावेदार भाजपा से थे। नामांकन की अंतिम तारीख से ठीक एक दिन पहले भाजपा ने सभी को दरकिनार करते हुए विश्व विजय वीर सिंह को अपना प्रत्याशी बना दिया। इसके बाद कई प्रत्याशी भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर आए।

बागी नेताओं ने भी किया नामांकन 

बंडा के मंडल महामंत्री भूषण वीर सिंह, कार्यकर्ता विनय सिंह ने प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन करा दिया। वहीं मंडल उपाध्यक्ष अच्युतानंद पांडेय अपने भाई सच्चिदानंद को चुनाव लड़ा रहे हैं। पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तीनों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button