पीलीभीत

UP Nikay Chunav: बरेली मंडल के चारों जिलों में पोलिंग पार्टियां रवाना, मतदान कल; सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम

Connect News 24

बरेली समेत मंडल के चारों जिलों में नगर निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान है। इसके लिए बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में पोलिंग पार्टियां बुधवार को मतदान केंद्रों पर रवाना हुईं। बरेली में अबकी बार नगर निगम के मेयर, पार्षद का चुनाव 8,47,763 मतदाता करेंगे। निकायों के अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए 4,84,413 मतदाता वोट डालेंगे। निकाय चुनाव के लिए जिले में 340 मतदान केंद्र बने हैं। इनमें 1195 मतदेय स्थल हैं। नगर निगम के लिए एक मेयर, 80 पार्षद के लिए ईवीएम और नगर निकायों के 19 अध्यक्ष और 272 सदस्य पद के लिए बैलेट पेपर से मतदान होगा। 

जिले में बुधवार सुबह 10 बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई। रवानगी से पहले पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और मतपत्र सौंपे गए। जिले में 67 निर्वाचन अधिकारी, 106 सहायक निर्वाचन अधिकारी समेत 5430 मतदान कार्मिक तैनात रहेंगे। जिन्हें मतदान के बाद सील कर कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच स्ट्रांग रूम में जमा करना होगा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस समेत खुफिया विभागों को भी सक्रिय किया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा। 



जीएफ कॉलेज मैदान से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां 

शाहजहांपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियां जीएफ कॉलेज ग्राउंड से रवाना होना शुरू हुईं। नगर निगम क्षेत्र के लिए 325 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। जबकि 33 पोलिंग पार्टी रिजर्व हैं। नगर पालिका और नगर पंचायत में चुनाव कराने के लिए 329 पार्टियों को रवाना किया गया, जबकि 37 पार्टियां रिजर्व है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी की प्रक्रिया सही ढंग से हो, इसके लिए अधिकारियों ने जिले में सभी पार्टी रवानगी स्थलों को निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। 


पीलीभीत में ड्रमंड कॉलेज से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां 

पीलीभीत में गुरुवार को होने वाले मतदान को लेकर बुधवार को ड्रमंड कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। इस दौरान परिसर में काफी भीड़ रही। डीएम ने पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए। मतदान में लगे कर्मियों को भेजने के लिए परिवहन विभाग की ओर से 122 बसों को उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा फोर्स के भ्रमण के लिए 60 छोटे वाहन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे गए हैं।


पीलीभीत जिले में कुल 110 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इन केंद्रों 1973 पुलिसकर्मी व 830 होमगार्ड तैनात रहेंगे। साथ ही एक कंपनी सीपीएमएफ, एक कंपनी पीएसी व दो प्लाटून कमांडर भी जरूरत पर तैयार रहेंगे। इन 2803 जवानों में 285 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जो मोर्चा संभालेंगी। मतदान के लिए जाने वाली महिलाओं को कोई असुविधा न हो और वह भयमुक्त होकर शांतिपूर्ण मतदान कर सकें, इसका ख्याल रखा गया है।


बदायूं में बनाए गए 210 मतदान केंद्र

बदायूं जिले में निकाय चुनाव के लिए 210 मतदान केंद्र और 603 मतदान स्थल बनाए गए हैं। बुधवार को सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। पुलिस की पूरी सुरक्षा व्यवस्था कर ली गई है। मतदान संपन्न कराने के लिए 2412 कर्मचारियों को लगाया गया है। इनके अलावा 241 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। इन कर्मचारियों को आवश्यकता के अनुसार तैनात किया जाएगा। जिले के छह स्थानों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। मतदान के बाद इन्हीं छह स्थानों पर मतपेटिकाएं जमा कराई जाएंगी।



Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button