शाहजहाँपुर

UP Nikay Chunav Result 2023: शाहजहांपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी को बड़ी बढ़त, दूसरे नंबर पर कांग्रेस

Connect News 24

up nikay chunav 2023 shahjahanpur nagar nigam election vote counting

शाहजहांपुर के मेयर प्रत्याशी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आखिर वह घड़ी आ ही गई, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। शाहजहांपुर को शनिनार दोपहर बाद पहला मेयर मिल जाएगा। जिले में पांच जगहों पर मतगणना हो रही है। नगर निगम और कांट नगर पंचायत की मतगणना जीएफ कॉलेज में हो रही है। शाहजहांपुर पहली बार हुए मेयर पद के चुनाव में कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। पहले चक्र की गिनती में भाजपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा को बड़ी बढ़त मिल गई है। 

शाहजहांपुर नगर निगम में पहले चक्र के परिणाम

  प्रत्याशी            पार्टी      – प्राप्त मत

1. अर्चना वर्मा – भाजपा – 5983

2 .निकहत इकबाल – कांग्रेस – 2236

3. माला राठौर – सपा – 1636

4. शगुफ्ता अंजुम – बसपा – 468

5.आप प्रत्याशी को 212 मत मिले 

मेयर पद पर मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच माना जा रहा है। भाजपा से अर्चना वर्मा और सपा से माला राठौर ने चुनाव लड़ा है। कांग्रेस से निकहत इकबाल और बसपा की शगुफ्ता अंजुम चुनाव मैदान में हैं। नगर निगम क्षेत्र में 60 वार्ड के पार्षद पदों के लिए 404 प्रत्याशी हैं। मतगणना से कुल 1705 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

वर्ष 2017 में चार नगर पालिका और छह नगर पंचायतों के लिए चुनाव हुआ था। शाहजहांपुर नगर पालिका के नगर निगम बनने के बाद नगर पालिकाओं की संख्या तीन रह गई है। वहीं कलान, बंडा और निगोही ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा मिला। इस बार आठ नगर पंचायतों में अध्यक्ष चुने जाएंगे। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button