बरेली

UP Nikay Chunav: बरेली में प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिह्र, ‘जीप’ पर सवार हुए सपा समर्थित डॉ. तोमर

Connect News 24

up nikay chunav candidates got election symbols in Bareilly

निर्दलीय प्रत्याशी आईएस तोमर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया में शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। मेयर पद पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी जहां पार्टी के चुनाव चिह्न पर ताल ठोकेंगे, वहीं सपा समर्थित प्रत्याशी होने के बावजूद डॉ. आईएस तोमर जीप की सवारी करेंगे।

कलक्ट्रेट में एक-एक कर दोपहर दो बजे तक मेयर पद के उम्मीदवार पहुंचते रहे। उधर, बरेली कॉलेज में नगर निगम के 80 वार्डों से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन कराने वाले पार्षद पद के उम्मीदवारों की कतार लगी रही। मेयर के प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। पार्षद पद के प्रत्याशी समर्थकों और फूल मालाओं के साथ चुनाव चिह्न लेने पहुंचे। परिसर में वाहनों का जमावड़ा लगा रहा। माहौल शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस प्रशासन के अफसर निरीक्षण करते रहे।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मेयर और अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए चुनाव आयोग से 39, पार्षद और सदस्य पद के लिए 42 चुनाव चिह्न निर्धारित हैं। उम्मीदवारों को वरीयता के आधार पर प्रतीक आवंटित किए गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button