रामपुर

UP: पति के साथ कर रही थी सफर, बस रुकी तो मंगाई पेस्ट्री… मौका देख जेवर-नकदी लेकर प्रेमी के साथ फरार

Connect News 24

Rampur: wife was traveling with her husband, seeing opportunity she went with her lover

रामपुर पुलिस कर रही मामले की जांच
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


पति को चकमा देकर गायब हुई पत्नी ने दूसरी शादी कर ली। युवक ने उससे जेवर और नकदी वापस मांगी तो उसने दूसरे पति और रिश्तेदार के साथ मिलकर मारपीट की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर शाहबाद के मोहल्ला फर्राशान निवासी महबूब का आरोप है कि उसका विवाह बरेली जिले के सिरौली निवासी शाईन से 15 फरवरी 2020 को हुआ था।

शादी में सोने-चांदी के जेवरात दिए गए थे। आरोप है कि 26 फरवरी 2020 को इलाहाबाद जाते समय पत्नी को बरेली में उसकी बहन के घर छोड़ा था। इलाहाबाद से लौटने के दौरान पत्नी को बरेली से साथ में लेकर रामपुर आ रहा था। रास्ते में शाईन ने महबूब से पेस्ट्री मांगी थी। महबूब पेस्ट्री लेने अंदर चला गया था। लौटकर वापस आया तो उसकी पत्नी गायब थी।

वह अपने साथ 15 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई थी। महबूब का आरोप है कि कुछ दिनों बाद पता लगा कि उसकी सैफनी निवासी इस्लाम से दूसरी शादी कर ली। जब उसने सैफनी जाकर पत्नी से जेवर और नकदी मांगी तो मारपीट कर धक्के देकर निकाल दिया।

पांच नवंबर को महबूब अपने घर में बैठा हुआ था तभी उसकी पत्नी, इस्लाम और शाहिद आए और उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी। जेब में रखे रुपये छीन लिए। घटना की शिकायत सीएम पोर्टल के साथ कोतवाली शाहबाद में की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी।

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button