बरेली

UP: सुहागरात की सेज पर दूल्हे का इंतजार रही दुल्हन, वो न आया, थाने पहुंच विवाहिता बोली- मेरा पीया तो नपुंसक…

Connect News 24

Husband unable to make physical relation, brother-in-law sexual harassment in bareilly honeymoon night

दुल्हन ने बयां की दास्तां
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। शादी के बाद दूसरी बार ससुराल गई विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि उसका पति शारीरिक संबंध बनाने में सक्षम नहीं है। 

उसने देवर पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। नवाबगंज के क्षेत्र के किसान ने अपनी बेटी की शादी 25 जून, 2023 को मीरगंज क्षेत्र के एक गांव के युवक से की थी। विवाह के बाद नवविवाहिता ससुराल पहुंची तो उसे पता चला की उसका पति शारीरिक संबंध बनाने में सक्षम नहीं है। 

दो दिन ससुराल में रुकने के बाद वह मायके आ गई। 30 जून को ससुराल वाले उसे दोबारा लेने गए। वह फिर से ससुराल पहुंची तो बताया कि उसका पति उससे बात नहीं कर रहा है। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके देवर को पति की जगह कमरे में भेज दिया। 

देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। विवाहिता ने दो जून की सुबह विरोध जताया तो ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसकी सूचना पीड़िता ने मायके में दे दी। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button