Schools

यूपीएससी ने जारी किया एनडीए एनए का शेड्यूल, ऐसे करें चेक

Connect News 24

NDA NA Exam 2024: संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से एनडीए 1 और एनडीए 2 परीक्षाओं के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) एग्जाम की तारीखों का एलान कर दिया है. एनडीए 1 परीक्षा 153वें कोर्स और 115वें भारतीय नौसेना अकादमी कोर्स (आईएनएसी) के लिए आयोजित की होगी. उम्मीदवार शेड्यूल को आधिकारिक साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. जिसके लिए वह नीचे दिए स्टेप्स की मदद ले सकते हैं.

शेड्यूल के अनुसार एनडीए 1 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन दिसंबर 2023 में जारी किया जा सकता है. उम्मीदवार इसके लिए 9 जनवरी 2024 तक आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे. वहीं, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (एनडीए और एनए-I) 21 अप्रैल, 2024 (रविवार) को आयोजित होगी व एनडीए और एनए-II परीक्षा 1 सितंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी.

ऐसे होगा पैटर्न

2024 में आयोजित होने वाले एनडीए 2 परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा. परीक्षा में मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन  (एमसीक्यू) पूछे जाएंगे. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है. ये एग्जाम अप्रैल और सितंबर में आयोजित होती है. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा. एग्जाम में सब्जेक्टिव क्वेश्चन और एक इंटेलिजेंस एंड पर्सनैलिटी टेस्ट (एसएसबी) शामिल होगा.

कितने अंक की होगी परीक्षा

एनडीए की परीक्षा में गणित का पेपर 300 अंक का होगा. जबकि GAT 600 नंबर का होता है. वहीं, गणित के पेपर में 120 सवाल होते हैं, जबकि GAT में 150 प्रश्न का होता है. ये परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में होगा.

इस तरह डाउनलोड करें शेड्यूल

  • एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर सम्बंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद उम्मीदवार के सामने एक नया पेज खुल जाएगा.
  • अब उम्मीदवार को इस पेज पर कैलेंडर का पीडीएफ मिल जाएगा.
  • अभ्यर्थी इस पेज को डाउनलोड कर लें.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

यह भी पढ़ें- यहां निकली है 900 से ज्यादा पोस्ट पर वैकेंसी, आखिरी तारीख है बेहद नजदीक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button