UPSC Topper Ishita Kishore: इशिता किशोर ने किया यूपीएससी सीएसई 2022 टॉप, यहां देखें पूरी लिस्ट
UPSC Topper Ishita Kishore: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्जाम (UPSC CSE 2022) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में इशिता किशोर ने CSE 2022 में टॉप किया है. वहीं दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया रही हैं, जबकि तीसरे स्थान पर उमा हरित एन हैं. चौथा स्थान हासिल किया है मयूर हजारिका और पांचवा स्थान मिला है गहना नव्या को. ये रिजल्च यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर देखा जा सकता है.
कौन हैं यूपीएससी टॉपर इशिता किशोर?
यूपीएससी सीएसई 2022 परीक्षा टॉप करने वाली इशिता किशोर श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनमिक्स में ग्रेजुएट हैं. उन्हें अपने कॉलेज के मेधावी छात्रों में गिना जाता था. अपनी लगन और मेहनत से इशिता ने ना सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि कॉलेज का परचम भी लहराया है.
यूपीएससी की परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी
यूपीएससी सीएसई 2022 की परीक्षा में इस बार लड़कियों ने बाजी मार ली है. इस बार टॉप 5 में तीन लड़किया हैं. इसमें से इशिता किशोर ने टॉप किया है और दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया हैं. वहीं चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा हैं. जबकि टॉप 5 में 2 लड़के हैं तीसरे नंबर के उमा हरित एन और पांचवें नंबर के मयूर हजारिका.
यहां देखें पूरी लिस्ट-
1 इशिता किशोर
2 गरिमा लोहिया
3 उमा हरति एन
4 स्मृति मिश्रा
5 मयूर हजारिका
6 गहना नव्या जेम्स
7 वसीम अहमद भट
8 अनिरुद्ध यादव
9 कनिका गोयल
10 राहुल श्रीवास
11 परसंजीत कौर
12 अभिनव सिवाच
13 विदुषी सिंह
14 कृतिका गोयल
15 स्वाति शर्मा
16 शिशिर कुमार सिंह
17 अविनाश कुमार
18 सिद्धार्थ शुक्ला
19 लघिमा तिवारी
20 अनुष्का शर्मा
21 शिवम यादव
22 जी वी एस पवनदत्ता
23 वैशाली
24 संदीप कुमार
25 सांखे कश्मीरा किशोर
26 गुंजिता अग्रवाल
27 यादव सूर्यभान अच्छेलाल
28 अंकिता पुवार
29 पौरुष सूद
30 प्रेक्षा अग्रवाल
31 प्रियांशा गर्ग
32 नितिन सिंह
33 तरुण पटनायक मदाला
34 अनुभव सिंह
35 अजमेरा संकेत कुमार
36 आर्या वी एम
37 चैतन्य अवस्थी
38 अनूप दास
39 गरिमा नरूला
40 साई आश्रित शखमुरि
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI