UPSSSC PET 2023: पीईटी में गणित ने उलझाया… प्रश्नपत्र देख परीक्षार्थियों का सिर चकराया
पीईटी के परीक्षार्थी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में शनिवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन 22 केंद्रों पर आयोजन हुआ। पहले दिन पहली पाली में करीब 20 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कठिन प्रश्नपत्र देखकर उनके होश उड़ गए। परीक्षा के बाद केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार प्रश्नपत्र काफी कठिन आया।
शनिवार को पहली पाली की पीईटी सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इसके लिए केंद्रों पर सुबह साढ़े नौ बजे तक प्रवेश दिया गया। लेकिन तमाम परिक्षार्थी देरी से केंद्र तक पहुंचे। जिनमें से कुछ को तो प्रवेश दे दिया गया, पौने दस बजे के बाद पहुंचने वालों को वापस कर दिया गया। केंद्र पर परीक्षार्थियों को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। तमाम परीक्षार्थी लखनऊ, हरदोई आदि शहरों से यहां परीक्षा देने पहुंचे थे। जिनको केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी का सामना भी करना पड़ा।