शाहजहाँपुर
VIDEO : UPSSSC PET 2023 का प्रश्नपत्र देख परीक्षार्थियों का सिर चकराया, जानिए क्या बोले
शाहजहांपुर में शनिवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन 22 केंद्रों पर आयोजन हुआ। पहले दिन पहली पाली में करीब 20 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कठिन प्रश्नपत्र देखकर उनके होश उड़ गए। परीक्षा के बाद केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार प्रश्नपत्र काफी कठिन आया। हरदोई की दिव्यांशी ने बताया कि पेपर सही रहा। कुछ प्रश्न कठिन थे तो सरल भी थे। लखनऊ के आशीष ने कहा कि उनका पेपर उम्मीद के मुताबिक अच्छा नहीं हुआ। गणित ने उलझाया। बविता ने कहा कि प्रश्नपत्र पिछले साल की अपेक्षा काफी कठिन था। दिव्यांग कमलेश सिंह ने कहा कि पेपर सही हुआ है। अब परीक्षा परिणाम का इंतजार है।