Budaun News: आईएमए के डॉ. संजीव गुप्ता अध्यक्ष, डॉ. अनिरुद्ध बने सचिव

भारतीय चिकित्सक संघ के नवर्निवाचित पदाधिकारी। संवाद
बदायूं। शुक्रवार को शहर के एक होटल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ज़िला कार्यकारणी का चुनाव हुआ। इसमें सर्जन डॉ. संजीव गुप्ता को अध्यक्ष और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिरुद्ध सिंह सचिव निर्वाचित हुए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. इत्तेहाद आलम को उपाध्यक्ष चुना गया।
चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आईएमए आधुनिक चिकित्सा पद्धति एलोपैथ के चिकित्सकों का संगठन है। संघ चिकित्सकों के हितों के साथ ही समाज के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखता है। उन्हें संगठन के ओर से जो जिम्मेदारी दी गई हैं, वह बहुत महत्वपूर्ण है। पूरी निष्ठा से इसका निर्वहन करेंगे। अंत में उपाध्यक्ष डॉ. इत्तेहाद आलम ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर डॉ. आरके अरोड़ा, डॉ. अरुण यादव, डॉ. हबीब अहमद, डॉ. सबीह खान, डॉ. सुनीति गुप्ता, डॉ. सुरेशचंद्र गुप्ता, डॉ. ऋतुज गुप्ता, डॉ. आनंदहरि गुप्ता, डॉ. अनमोल गुप्ता, डॉ. पारुल गुप्ता, डॉ. पूनम गुप्ता, डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. आदित्यहरि गुप्ता, डॉ. एससी नौगरिया, डॉ. शरद गुप्ता आदि मौजूद रहे।