Pilibhit News: मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन

न्यूरिया बंगाली कॉलोनी की खकरा नदी में मूर्ति विसर्जन करते श्रद्धालु । संवाद
न्यूरिया। न्यूरिया बंगाली कॉलोनी में एक सप्ताह से चल रहा मां दुर्गा पूजा महोत्सव खकरा नदी में मूर्ति विसर्जन के साथ समाप्त हो गया। बंगाली समाज के लोग धूमधाम से मूर्ति को देवहा नदी तक ले गए और वहां विसर्जन किया।
न्यूरिया बंगाली काॅलोनी में मां दुर्गा पूजा महोत्सव 20 अक्तूबर से चल रहा था। शुक्रवार को सातवें दिन श्रद्धालु मूर्ति की पूजा अर्चना कर तिलक की रस्म करने के बाद गाड़ी में रखकर बैंडबाजे पर नाचते-गाते खकरा नदी तक लेकर गए। यहां पर मूर्ति का विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर न्यूरिया बंगाली काॅलोनी के मां दुर्गा कमेटी के संरक्षक सपन राय, निमाई मंडल, मनोज राय, किशोर राय, आशीष कुमार राय उर्फ बब्लू मंडल, सुरजीत, मनोज, कार्तिक हरिश्रृंद लाल आदि मौजूद थे। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार बिश्नोई इस दौरान साथ में रहे।
कलीनगर। गांव पुरैना ताल्लुके महाराजपुर में शारदीय नवरात्रि मेले के समापन के साथ ही शुक्रवार को दुर्गा मां की मूर्ति को शारदा सागर डैम में विसर्जित किया गया। इस मौके पर मुकुल मंडल, पलास वड़ोई, गौतम विश्वास, प्रदीप सरकार, विजय कुमार मौजूद रहे। संवाद

न्यूरिया बंगाली कॉलोनी की खकरा नदी में मूर्ति विसर्जन करते श्रद्धालु । संवाद