मनोरंजन

संगीता-विनेश फोगाट की फोटो से छेड़छाड़ करने वालों पर भड़कीं उर्फी जावेद,बोलीं-इतना नीचे मत गिरो

Connect News 24

Uorfi Javed Tweet: अपने अतरंगी फैशन के लिए जानी जाने वाली बिग बॉस फेम उर्फी जावेद ने महिला पहलवानों की फोटो से हुई छेड़छाड़ को लेकर अपना रिएक्शन दिया है. इस मामले में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर आईटी सेल वालों को भी नहीं बख्शा और अच्छे से सुना डाला.

रेस्लर संगीता और विनेश फोगाट की तस्वीरों से हुई थी छेड़छाड़

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हुई जिसमें रेस्लर संगीता फोगाट और विनेश फोगाट नजर आ रही हैं. कोलाज में दोनों रेस्लर्स की तस्वीरें हैं जिसमें वो एक बस में कुछ पुलिस वालों के साथ बैठी नजर आ रही हैं. कोलाज की पहली तस्वीर में दोनों रेस्लर्स काफी सीरियस लग रही हैं. वहीं कोलाज के दूसरे तरफ लगी फोटो में दोनों रेस्लर्स हंसती हुई नजर आ रही हैं. उर्फी ने इसी कोलाज मेंउस एक फेक फोटो को बनाने वाले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. 

क्या बोलीं उर्फी जावेद

संगीता और विनेश फोगाट की मॉर्फ्ड फोटो सामने आने के बाद अंदाजा नहीं लगाया जा पा रहा कि दोनों में से असली तस्वीर कौन सी है. इस पर उर्फी ने रिएक्ट करते हुए एक ट्वीट किया. तस्वीर संग की गई छेड़छाड़ पर ट्वीट करते हुए उर्फी ने लिखा,’ये वो लोग हैं जो झूठ को सच साबित करने के लिए इस तरह की एडिटिंग करते हैं.ये करने की क्या जरूरत पड़ती है? किसी को गलत ठहराने के लिए इतना नहीं गिरना चाहिए कि झूठ का सहारा लिया जाए.’

ये भी पढ़ें :  YRKKH Spoiler Alert: अबीर ने अभिमन्यु से कह डाली वो बात, जिसे सुन खिसकी अक्षरा के पैरों से जमीन, अब शुरू होगा असली ड्रामा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button