Schools

1500 से ज्यादा पद पर निकली वैकेंसी, कल है आवेदन करने की लास्ट डेट

Connect News 24

BTSC Jobs 2023: 12वीं पास युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने के शानदार मौका है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके मुताबिक राज्य में फार्मासिस्ट के पद पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक आ गई है. भर्ती के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा. अभियान के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 4 मई 2023 है.

इस भर्ती अभियान के जरिए फार्मासिस्ट के पद पर भर्ती की जाएगी. ये अभियान फार्मासिस्ट के कुल 1539 रिक्ति पद को भरा जाएगा. 1539 पद में सामान्य श्रेणी के 561 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 333, एससी के लिए 321 पद, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 132 पद, एसटी के लिए 22 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 105 पद और पिछड़े वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए 65 पद निर्धारित किए गए हैं.

आवश्यक शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार को पद के अनुसार 12वीं पास/ डिग्री प्राप्त या सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी का डिप्लोमा होना चाहिए. इसके अलावा अभ्यर्थी का बिहार फार्मेसी में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है.

उम्र सीमा

नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों की उम्र  21 वर्ष से 37 वर्ष के मध्य होनी चाहिए.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

सामान्य/बीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. महिला/एससी/एसटी/ओबीसी (बिहार के निवासी) के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 50 रुपये है.

ऐसे करें अप्लाई  

  • स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in पर जाएं
  • स्टेप 2: अब होमपेज पर ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ – ‘सूचनाएं/विज्ञापन’ पर क्लिक करें
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार वांछित पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें
  • स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन पत्र भरें
  • स्टेप 5: अब उम्मीदवार डाक्यूमेंट्स अपलोड करें
  • स्टेप 6: फिर उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें
  • स्टेप 7: अंत में उम्मीदवार फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें

यह भी पढ़ें- ​MP Recruitment 2023: 8000 से ज्यादा पद पर भर्ती के लिए इस दिन शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें कब होगी परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button