मनोरंजन

वैभवी उपाध्याय की नर्मदा नदी में विसर्जित होंगी अस्थियां, गुजरात जाएंगा परिवार

Connect News 24

Vaibhavi Upadhyaya: वैभवी उपाध्याय की मौत के बाद उनके परिवार ने वैभवी की आत्म की शांति के लिए प्रेयर मीटिंग रखी. इसके बाद पूरा परिवार वैभवी की अस्थियां लेकर गुजरात के लिए रवाना होगा. बताया जा रहा है कि वैभवी की अस्थियां नर्मदा नहीं में बहाई जाएंगी. उनकी क्लोज फ्रैंड अकांक्षा रावत ने इस बारे में बताया.

अकांक्षा रावत ने क्या बताया

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, अकांक्षा रावत ने कहा- हम सब इस वक्त वैभवी के परिवार के साथ हैं. उन्हें हमारी सबसे ज्यादा जरूरत है. कुछ और भी करीबी दोस्त हैं जो कि गोवा से सीधा यहां आए हैं. वे भी अभी परिवार के साथ ही रहेंगे. वे मेरे साथ अभी रह रहे हैं. आज वैभवी के लिए प्रेयर मीट रखी गई है. जल्द ही वैभवी का परिवार गुजरात के लिए निकलेगा. वैभवी की अस्थियां नर्मदा नदी में बहाई जाएंगी.’

अकांक्षा ने इस दौरान वैभवी को याद करते हुए उनके नेचर के बारे में बताया. अकांक्षा ने कहा- ‘वह एक फैमिली पर्सन थीं. वैभवी के बहुत सारे दोस्त थे. उसकी प्रॉयोरिटी हमेशा उसकी मां हुआ करती थीं. मैं उनके बारे में सोच सोच कर दुखी हूं कि वे इस पीढ़ा को कैसे झेल रही होंगी.’


बता दें, हाल ही में एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय ने गोवा में रेस्टोबार खोला था. अकांक्षा ने बताया कि वैभवी ने गोवा में रेस्टोबार खोला था.  वहीं वह जय के साथ भी बहुत खुश थी. मुझे याद है वो कैसे एक अच्छे पार्टनर की तलाश में थी.  वो अपनी लाइफ में सेटलडाउन होना चाहती थी. मुझे यकीन नहीं होता कि वो अब हमारे साथ नहीं है.

ये भी पढ़ें : IIFA 2023: कैटरीना के पति का सलमान खान के साथ वीडियो वायरल होने के बाद बोले KRK- पब्लिसिटी के लिए डेस्पिरेट हैं विक्की


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button