मनोरंजन

वरुण धवन- सामंथा रुथ प्रभु ने सर्बिया के नाइट क्लब में किया डांस, ‘ओ अंटावा’ पर दिखाए किलर मूव्

Connect News 24

Varun Dhawan- Samantha Ruth Prabhu dance: वरुण धवन (Varun Dhawan) और समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) जल्द एक्शन सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आने वाले हैं. दोनों फलहाल सर्बिया में इसकी शूटिंग कर रहे हैं. शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दोनों डांस एंजॉय करते नजर आ रहे हैं.

क्या है वीडियो में

ऐसा लग रहा है कि फिल्म के क्रू ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. यह वीडियो सर्बिया के किसी क्लब का लग रहा है, जिसमें फिल्म की क्रू थोड़ा फ्री टाइम एंजॉय करने गई थी. वीडियो में समांथा ब्लैक लेदर पैंट्स और क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं. उन्होंने ग्लासेज पहने  हैं और उनके हाथ में बियर की बोतल भी देखी जा सकती है. समांथा इस लुक में बहुत क्यूट दिख रही हैं. समांथा पुष्पा के अपने सुपरहिट गाने ‘ओ अंटावा’  पर डांस करती दिख रही हैं.

 

आपको बता दें कि रुसो ब्रदर्स की मशहूर हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ (Citadel) की इंडियन इंस्टॉलमेंट को लेकर वरुण और समांथा चर्चा में हैं.  दोनों’सिटाडेल’ के इंडियन रीमेक का हिस्सा हैं. यह एक साइंस फिक्शन वेब सीरीज बताई जा रही है.

सामंथा-वरुण ने ‘सिटाडेल’ के लंदन प्रीमियर पर की थी ट्वीनिंग

प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन स्टारर एक्शन थ्रिलर इंटरनेशनल सीरीज ‘सिटाडेल’ का कुछ दिन पहले लंदन में ग्रैंड प्रीमियर रखा गया था. इस मौके पर शो के इंडियन वर्जन की टीम भी मौजूद थी. ‘सिटाडेल’ के इंडियन वर्जन में नजर आने वाले सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन डायरेक्टर जोड़ी राज और डीके के साथ शो के लंदन प्रीमियर में पहुंचे थे. इवेंट में सामंथा और वरुण की केमिस्ट्री ने सभी का ध्यान खींचा.

स्पेशल ईवनिंग के लिए सामंथा ने विक्टोरिया बेकहम के केलक्शन से एक ब्लैक आउटफिट कैरी किया था. वह फिटिंग ब्लैक क्रॉप टॉप और मैचिंग एंकल लेंथ स्कर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्हें स्नेक नेकलेस के साथ अपने लुक को कंपलीट किया था. वहीं वरुण भी सामंथा के साथ ब्लैक कलर में ट्वीनिंग करते हुए टी, जैकेट और मैचिंग पैंट में डैशिंग लग रहे थे.

यह भी पढ़ें :

 GHKKPM Maha Episode: प्लेन क्रैश में मारे गए सई-विराट, अंतिम समय में एक दूसरे के सामने ऐसे खत्म हो जाएगी दोनों की जिंदगी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button