Uncategorized

केसीएमटी में नवमा दीक्षांत समारोह संपन्न

Connect News 24

खण्डेलवाल ग्रुप ऑफ इन्टीट्यूशंस में नवमा दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ, जिसमें प्रो.(डा.) के.पी. सिंह, कुलपति, एम.जे.पी. रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली एवं प्रा.(डॉ) आर.के. खण्डल, अध्यक्ष, इंडियन ग्लाइकोस लिमिटेड दिल्ली

                   

द्वारा एमबीए, एमसीए, बीबीए, बीसीए, बीकॉम, बीएससी, बीएड, एमएड के लगभग 450 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई तथा 28 विद्यार्थियों को अपने संकाय में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल बांटे गए प्रो.(डॉ.) के.पी. सिंह ने कहा की नई शिक्षा पद्धति सरकार की बहुत ही अच्छी योजना है जिसे पूरा करने हेतु सरकार पूरी तरह समर्पित है

 

आने वाला युग प्रौद्योगिक एवं शोध अनुसंधान के नाम होगा उसके लिए युवाओं को हर बार कुछ नया करने का जज्बा पैदा करना होगा और युवा पीढी में विश्वास बढ़ाना होगा और उन्हे प्रोत्साहित करने हेतु हौसला बढ़ाना होगा। लेकिन आवश्यकता है कि हमारे संस्कार का विस्तार तथा भारतीय संस्कृति का संवर्धन एवं संरक्षण हो।

 

प्रो.(डॉ.) आर. के. खण्डल ने छात्रों को सफलता के मंत्र दिए उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है मेहनत ही सफलता की कुंजी है आप देश का भविष्य हैं 21वीं सदी में भारत को पहले स्थान पर लाने की जरूरत है इसके लिए हमें स्मार्ट वर्क करना होगा।

                 

 

आज पूरे विश्व में भारतीयों का बोलबाला है। इस अवसर पर संस्थान की ओर से चेयरमेन गिरधर गोपाल, प्रबन्ध निदेशक डा. विनय खण्डेलवाल, श्री देवेन्द्र खण्डेलवाल, महानिदेशक डा. अमरेश कुमार, डा. आर. के. शर्मा, डा. एन.एल. शर्मा, प्राचार्य डा. आर के सिंह सहित समस्त प्रवकतागण उपस्थित रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button