मनोरंजन

विक्की-कैटरीना की वायरल हुई बेहद प्यारी फोटो पर फिदा हुए फैंस, बोले- ‘परफेक्ट जोड़ी’

Connect News 24

Vicky-Katrina Viral Photo: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के मोस्ट परफेक्ट कपल में से एक हैं. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद हैं. विक्की-कैटरीना भी एक -दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. दोनों अक्सर एक साथ अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं. इस बीच कपल की एक बेहद प्यारी फोटो सामने आई है, जो खूब वायरल हो रही है.

विक्की-कैटरीना की फोटो पर फिदा हुए फैंस 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर विक्की कैटरीना के एक फैन पेज ने कपल की ये फोटो पोस्ट की है. इस फोटो में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एक अन्य शख्स के साथ नजर आ रहे हैं. लुक की बात करें तो, इस दौरान एक्ट्रेस ने रेड टॉप पहना हुआ है और बालों में पोनी बनाई हुई है. नो मेकअप लुक में कैटरीना काफी प्यारी लग रही हैं. वही, विक्की ने डार्क ब्लू शर्ट पहनी हुई है, साथ में कैप लगाकर अपने लुक को कंप्लीट किया है. एक्टर हैवी बियर्ड में काफी हैंडसम लग रहे हैं. इस फोटो पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं.


एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ‘परफेक्ट जोड़ी’.एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- ‘क्यूटीज.’ वहीं, कई यूजर्स ने हार्ट इमोजी कमेंट कर कैटरीना कैफ और विक्की पर प्यार लुटाया है.

विक्की-कैटरीना की अपकमिंग फिल्म्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो, विक्की कौशल जल्द ही फिल्म सैम बहादुर में नजर आने वाले हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी पसंद किया जा रहा है. ट्रेलर में विक्की के लुक और उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. वहीं, कैटरीना कैफ भी अपनी मोस्ट अवेटिड फिल्म टाइगर 3 में बिजी है. इस फिल्म का ट्रेलर कल यानी 16 अक्टूबर को रिलीज होगा. फिल्म में एक बार फिर वो सलमान खान के साथ नजर आएंगी. फैंस बेसब्री से इनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. 

यह भी पढ़े:  Bigg Boss 17 Premiere Live: बिग बॉस 17 का ग्रैंड प्रीमियर आज, सलमान खान करेंगे कंटेस्टेंट्स को इंट्रोड्यूस, खूब होगा हंगामा

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button