मनोरंजन

पत्नी कैटरीना कैफ की इस फिल्म के लिए दिया था विक्की कौशल ने ऑडिशन, मगर हो गए थे रिजेक्ट

Connect News 24

Vicky Kaushal Rejected For Jab Tak Hai Jaan: शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘जब तक है जान’ में शारिब हाशमी ‘मेजर समर आनंद’ (शाहरुख खान) के बेस्ट फ्रेंड ‘जैन मिर्जा’ का रोल अदा करते नजर आए थे. अब शारिब हाश्मी ने इस बात का खुलासा किया है कि उनसे पहले फिल्म में ‘जैन’ का रोल निभाने के लिए विक्की कौशल का ऑडिशन लिया गया था लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था जिसके बाद शारिब को ये रोल मिला.

बता दें कि विक्की इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म में सारा अली खान के साथ उनकी जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है और फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. शारिब हाशमी ने विक्की कौशल के साथ उनकी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में सिक्योरिटी गार्ड के किरदार में नजर आए हैं. 

‘जैन’ के किरदार के लिए ठीक नहीं लगे थे विक्की
हाल ही में आजतक को इंटरव्यू देते हुए शारिब हाशमी ने खुलासा किया कि पहले शाहरुख के बेस्ट फ्रेंड जैन के रोल के लिए विक्की कौशल ने ऑडिशन भी दिया था. लेकिन फिल्म की टीम को विक्की कौशल ‘जैन’ के किरदार के लिए ठीक नहीं लगे और उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था. यश चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म जब तक है जान साल 2012 में रिलीज की गई थी जिसमें शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा और सारिका जैसे कई स्टार्स अहम किरदार अदा करते नजर आए थे. 

ZHZB में शारिब ने निभाया ये रोल
‘जरा हटके जरा बचके’ में शारिब के रोल पर बात करें तो वे फिल्म में सिक्योरिटी गार्ड की भूमिका निभाते दिखाई दिए हैं. हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान शारिब ने बताया था कि जब उन्हें फिल्म में सिक्योरिटी गार्ड के रोल के लिए ऑफर किया गया तो तो वे इस रोल को लेकर झिझक रहे थे क्योंकि फिल्म में उनकी एंट्री इंटरवल के बाद होनी थी. हालांकि उन्होंने ऑफर को स्वीकार कर लिया.

ये भी पढ़ें: Adipurush: ‘संकटमोचन महाबली हनुमान’ के ‘लक्ष्मण’ का प्रभास की फिल्म पर रिएक्शन, बोले- मेरे शो के डायलॉग्स, VFX आदिपुरुष से दस गुना बेहतर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button