मनोरंजन

कैटरीना के साथ रोमांटिक हुए विक्की कौशल, एक्ट्रेस ने पति के साथ कुछ यूं किया टाइम स्पेंड

Connect News 24

Vicky-Katrina Photos: ऐसा लगता है कि रविवार को कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल के साथ अच्छा टाइम बिताया हैं. एक्ट्रेस ने रविवार शाम को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर अपने अपार्टमेंट की बालकनी में बिताए समय की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इसमें विक्की के साथ वह बालकनी में खड़े होकर समुद्र का नजारा देख रही हैं और दूसरी तस्वीर में कपल को रोमांटिक पल बिताते हुए देखा जा सकता है जिसे कैटरीना ने दिल वाले इमोजी के साथ शेयर किया है.

एक्ट्रेस कैटरीना के साथ बालकनी में रोमांटिक हुए विक्की कौशल

कैटरीना कैफ ने विक्की के साथ फोटोज शेयर करते हुए एक स्माइली के साथ “हाय” लिखा, जिसमें वह ब्लैक स्लीवलेस टी-शर्ट और मैचिंग टोपी में नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर फैंस के साथ अपना क्वालिटी टाइम शेयर किया है. बता दें कि कैटरीना ज्यादातर अपने नए मुंबई वाले घर की बालकनी से तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं.

 

बॉलीवुड के लवबर्ड कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बी-टाउन में फैंस के फेवरेट कपल्स में से एक है. कपल की लेटेस्ट फोटोज देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर अब दोनों के फैंस काफी प्यार बरसा रहे हैं औऱ उन्हें बेस्ट कपल कह रहे हैं.

विक्की और कैटरीना की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ बहुत जल्द सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आने वाली हैं. फिल्म में इमरान हाशमी भी अहम रोल में होंगे. साथ ही एक्ट्रेस श्रीराम राघवन की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में विजय सेतुपति के साथ भी नजर आएंगी. यह फिल्म 15 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं विक्की कौशल सैम बहादुर में नजर आएंगे जो 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. उनके पास शाहरुख खान के साथ राजकुमार हिरानी की डंकी फिल्म भी हैं.

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 13: क्या सच में सौंदस मौफकीर को हुआ अर्जित तनेजा से प्यार? एक्ट्रेस बोलीं- हम एक दूसरे को…

 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button