मनोरंजन

कैटरीना कैफ पर ससुराल वाले बना रहे ‘खुशखबरी’ देने का दबाव? विक्की कौशल ने किया खुलासा

Connect News 24

Vicky Kaushal Family: हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने अपने परिवार के बारे में बात की और खुलासा किया कि क्या उनके माता-पिता उन पर और कैटरीना कैफ पर जल्द ही ‘गुडन्यूज’ का दबाव डाल रहे हैं या फिर ऐसा कुछ भी नहीं है. विक्की कौशल अपने सिंपल स्वभाव से कई दिलों पर राज करते हैं. उन्होंने 2018 में कैटरीना कैफ को डेट करना शुरू किया और आखिरकार, दोनों ने दिसंबर 2021 में शादी कर ली.

कैटरीना कैफ पर ससुराल वाले बना रहे ‘खुशखबरी’ देने का दबाव?

शादी के बाद से यह कपल एक-दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग के लिए जाना जाता है. विक्की कौशल फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली का प्रमोशन कर रहे हैं, विक्की कौशल ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले अपने माता-पिता को कैटरीना कैफ के साथ डेटिंग के बारे में बताया था.

 


इंटरव्यू में विक्की कौशल ने उस समय के बारे में खुलासा किया जब उन्होंने अपने परिवार को अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया था. जब अभिनेता से पूछा गया कि घर पर पहला व्यक्ति कौन था जिसे पता चला कि वह कैटरीना को डेट कर रहे हैं, तो एक्टर ने बताया कि उनकी मां और पिता थे. फिर विक्की से पूछा गया कि क्या उनके माता-पिता उन पर विश्वास करते हैं, तब एक्टर ने कहा वैसे तो कर ही लिया था.

एक्टर ने फैमिली को लेकर कही ये बात

विक्की कौशल ने खुलासा किया कि क्या उनका परिवार उन पर और कैटरीना पर ‘गुड न्यूज’ देने के लिए दबाव बना रहा है.  विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को अब लगभग दो साल हो गए हैं और हर कोई उनके ‘गुड न्यूज’ देने का इंतजार कर रहा है.

आगे अभिनेता से पूछा गया कि क्या उनके परिवार के सदस्य बेबी करने की उनकी प्लानिंग को लेकर उन पर दबाव डाल रहे हैं इस पर विक्की ने कहा कोई भी नहीं डाल रहा वैसे वो लोग बड़े कूल हैं. 

 

यह भी पढ़ें: ‘द कपिल शर्मा शो’ एक्ट्रेस Rochelle Rao ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, कैमरे के सामने शर्टलेस पति के साथ दिए ऐसे पोज


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button