शाहजहाँपुर
VIDEO : शाहजहांपुर में महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर हुआ 200 कुंडीय महायज्ञ, आर्य समाज के लोगों ने डाली आहुतियां
शाहजहांपुर में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर जिला आर्य प्रतिनिधि सभा और आर्य वीर दल ने संयुक्त रूप से जीआईसी खेल मैदान में रविवार को 200 कुंडीय महायज्ञ कराया। इसमें आर्य समाज से जुड़े लोगों ने आहुतियां दी। इस दौरान सुख, शांति व समृद्धि की कामना की गई। रविवार को सुबह 8:00 बजे से महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। सुबह 10 बजे तक हवन हुआ। उसके बाद आर्य प्रतिनिथियों ने प्रवचन दिए। इस दौरान महर्षि दयानंद्र से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।