Bareilly News: दो महीने में भी तय नहीं हो सके ई-रिक्शा के रूट, कई स्थानों पर बन रहे जाम के कारण

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में बेतरतीब ई-रिक्शों का संचालन कई स्थानों पर जाम का कारण बन रहा है। ट्रैफिक पुलिस दो महीने में भी ई-रिक्शों की कलर कोडिंग और रूट तय नहीं कर सकी। विभिन्न 25 स्थानों पर अस्थायी ठहराव स्टैंड बनाने के बाद अधिकारी भूल गए हैं। इन स्टैंड पर ई-रिक्शा के संचालन स्थान पर स्ट्रीट फूड की दुकानें सज गई हैं। जनसेवा ई-रिक्शा यूनियन की ओर से एसपी ट्रैफिक को रूटों की सूची भी उपलब्ध कराई जा चुकी है।
शहर में ई-रिक्शा के कारण लगने वाले जाम से छुटकारे के लिए अगस्त के पहले सप्ताह में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इस बैठक में ई-रिक्शा संचालन के लिए शहर में छह रूट तय किए गए थे। 25 स्थानों पर अस्थायी ठहराव स्थल के बोर्ड भी लगा दिए गए।
ये भी पढ़ें- बेटे ने दिलाई मां को फांसी की सजा: ‘मम्मी ने मिट्ठू से कहा था- इसे फिनिश कर दो…’ मेरे सामने पापा को मार डाला
इसके बावजूद कालीबाड़ी और श्यामगंज चौकी व बरेली कॉलेज के पास समेत विभिन्न स्थानों पर बनाए गए स्टैंडों का उपयोग नहीं हो रहा। स्टैंड की बजाय ई-रिक्शा दूसरे स्थानों पर बेतरतीब खड़े होते हैं। श्यामगंज चौराहे पर दोनों ओर व मौलाना आजाद कॉलेज के पास अव्यवस्थित खड़े होने वाले ई-रिक्शा जाम का कारण बनते हैं।



