शाहजहाँपुर

VIDEO : शाहजहांपुर में धूमधाम से मनाई गई आंवला नवमी, महिलाओं ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

Connect News 24

शाहजहांपुर में परिवार की सुख समृद्धि के लिए आंवला नवमी पर सोमवार को महिलाओं ने आंवला के पेड़ की परिक्रमा लगाकर पूजा-अर्चना की। पेड़ के नीचे घर से बनाकर लाए गए प्रसाद का भोग लगाया। इसके बाद उसी प्रसाद से अपना व्रत खोला।

कार्तिक माह की नवमी आंवला नवमी के रूप में मनाई गई। शहर के इंदिरा नगर स्थित ऋषि आश्रम में लगे आंवला पेड़ के नीचे सामूहिक रूप से महिलाएं पूजा-अर्चना को उमड़ी। महिलाओं द्वारा सामूहिक पूजन, वृक्ष परिक्रमा सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा पूर्वक संपन्न किए गए।

इस दौरान महिलाओं ने आंवला वृक्ष की 108 बार परिक्रमा लगाकर पूजा की। महिलाओं द्वारा घर से बनाकर लाई गई भोजन सामग्री को सामूहिक रूप से बैठकर ग्रहण किया गया। इसके अलावा भी जगह जगह कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी पर को आंवला नवमी मनाई गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button