शाहजहाँपुर

VIDEO : शाहजहांपुर में कैंट की जमीन पर बनी झोपड़ियों पर चला बुलडोजर, महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास

Connect News 24

शाहजहांपुर में कैंट की जगह पर घुमंतू परिवार झोपड़ियां डालकर रह रहे थे। शुक्रवार को बुलडोजर से इनकी झोपड़ियों को हटा दिया गया। इस कार्रवाई का झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों ने विरोध किया। महिलाओं ने खुद को आग लगाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। महिलाओं ने पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। 

शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे नायब तहसीलदार अनुराग यादव, कैंट के अधिकारी व सदर बाजार पुलिस, मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को बाहर निकलने और जेसीबी चलाने के निर्देश दिए। लोग बाहर नहीं निकले, जिस पर पुलिस को जबरदस्ती उन्हें बाहर निकालना पड़ा। इसके बाद जेसीबी से झोपड़ियों को तहस-नहस कर दिया गया। 

ये भी पढ़ें- UP: पूर्व राज्यमंत्री की बेटी से इश्क, कुख्यात अपराधी श्रीप्रकाश की तरह प्रेमिका के चक्कर में फंसा सद्दाम

इस बीच विरोध कर रही महिलाओं ने खुद को आग लगाने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। महिलाओं का आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर परिजनों की पिटाई की। कुछ महिलाओं के कपड़े भी फटे थे। कैंट क्षेत्र में करीब 15 झोपड़ियों को तोड़ा गया। कुछ लोगों ने अपने आप ही हटा लिया। इस दौरान सेना के जवान मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button