बदायूं
VIDEO : बदायूं के दातागंज में शाहजहांपुर रोड किनारे बनीं दुकानों पर चला बलडोजर
बदायूं के दातागंज कस्बे में नोटिस की मियाद खत्म होने के बाद तहसील प्रशासन ने दुकानों पर बुलडोजर चलवा दिया। सोमवार को अरेला मोहल्ले में शाहजहांपुर रोड किनारे बनी दुकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची रही। बता दें कि शाहजहांपुर रोड का चौड़ीकरण होना है। इसके लिए तहसील प्रशासन ने करीब एक सप्ताह पहले मोहल्ले के सभी दुकानदारों को रविवार तक का अल्टीमेटम दिया था।