शाहजहाँपुर

VIDEO : गोशाला में सीता नाम की गाय ने जुड़वा बछड़ों को दिया जन्म, लव-कुश रखे नाम

Connect News 24

शाहजहांपुर में विनोबा गोसेवा सदन में सीता नाम की गाय ने जुड़वां बछड़ो को जन्म दिया है। उनका नाम लव-कुश रखा गया है। आश्रम की सचिव विमला बहन ने बताया कि बरतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम 25 वर्ष से गोशाला में गायों की सेवा कर रहा है। वर्तमान में 140 गोवंशीय पशु यहां हैं। इसमें बहुत-सी गायों को नाम से ही पुकारा जाता है। गोशाला में पहली बार सीता नाम की गाय ने दो बछड़ों को जन्म दिया। प्रबंधक अमर सिंह अपनी टीम के कन्हई, समर, जदुवीर, मीरा, सुनीता के साथ दोनों की सेवा में लगे हैं। गोशाला में दान में मिले चोकर के लड्डू खिलाकर लव-कुश का जन्मदिन मनाया गया। सलाहकार सीना शर्मा ने आश्रम कार्यकर्ता रीना के साथ दोनों का तिलक कर स्वागत किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button